पाकुड़

अभियान चलाकर अवैध खनन-परिवहन पर करे प्रभावी कार्रवाई- उपायुक्त

Take effective action against illegal mining and transportation by running a campaign- Deputy Commissioner

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स समिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की डीसी ने क्रमवार जानकारी ली। बैठक में जानकारी दी गई कि जून से जुलाई माह में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के मामलों में 6 एफआईआर दर्ज कराते हुए 12 वाहन जप्त किए गए। उपायुक्त द्वारा खनन टास्क फोर्स को कार्रवाई तेज किए जाने का निर्देश दिया गया। ओवरलोड वाहनों पर भी नियमसंगत कार्रवाई तथा फर्जी खनिज चालान के जांच करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्रवाई परिणात्मक के साथ-साथ गुणात्मक हो, सीओ एवं थाना प्रभारी अवैध खनिज कारोबारियों पर नकेल कसें, टास्क फोर्स के सभी सदस्य संयुक्त रूप से अवैध कारोबारियों पर सटीक कार्रवाई करें। बैठक में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न चेकपोस्टों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और चेक पोस्टों को सतत रूप से क्रियाशील एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।अवैध खनन व परिवहन कार्य में कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने को कहा। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी* द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में अवैध खनन न हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने ने सभी थाना प्रभारियों को चेकपोस्ट का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। कहा कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। इस बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, एसडीपीओ, पाकुड़ एवं महेशपुर, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, खनन निरीक्षक श्री सुबोध कुमार, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button