गोड्डा

गोड्डा से कांवर यात्रा के लिए निकली शिव भक्तों की टोली पहुंची बाबा अजगेबी दरबार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : जिले से कांवर यात्रा के लिए निकली शिव भक्तों की टोली बाबा अजगेबी के दरबार पहुंची। शिव भक्तों ने बाबा अजगेबी नाथ के घाट से उत्तर वाहिनी गंगा जल भर के बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकिनाथ के लिये 30 लोग पैदल कांवर यात्रा के लिये हुये रवाना। वहीं प्रितम गाडिया ने बताया की यह कावंर यात्रा 1998 से कोरोना काल को छोड़कर अनवरत चल रही है। इस कांवर यात्रा में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल भी शामिल हुए। इस यात्रा में महिलाएं बच्चे पुरुष सभी शामिल होते हैं। श्री गाडिया ने बताया आज तो आवागमन के साधन और सुविधाओं में काफी इजाफा हुआ है मगर पहले सुविधाओं के अभाव में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। गणेश अग्रवाल ने बताया कि आज हम गोड्डा से ट्रेन से सुल्तानगंज पहुच रहे है पहले गाड़ियों से जाने में काफी परेशानी होती थी। कांवर यात्रा में दीपक बजाज, गोलू बजाज, सोनू गाडिया, विवेक अग्रवाल, सरिता टेकरीवाल, निशा अग्रवाल, पायल अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, यश टेकरीवाल, विकास अग्रवाल, अंश टेकरीवाल, नवनीत अग्रवाल, स्वाति टेकरीवाल अमृता बजाज, अमन टेकरीवाल, सुनीता मसकरा, पुनीता अग्रवाल आदी लोग शामिल हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button