क्राइमबिजनौर

शक की बिनाह पर पति ने की पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या

खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बिजनौर। नजीबाबाद थाना क्षेत्र में शक की वजह से एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।घ घटना के बाद आरोपी ने खुद भी कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार ग्राम अलीपुरा निवासी 55 वर्षीय नजाकत का विवाह 32 वर्षीय साहिब से हुआ था। बताया जाता है कि यह उसका दूसरा विवाह था। साहिबा गांव में ही लोगों के घरों में काम किया करती थी। नजाकत अपनी पत्नी पर शक करता था इसी शक के चलते सोमवार की रात को दोनों में विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते नजाकत ने साहिब पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है की घटना के बाद नजाकत ने भी किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उपचार के दौरान साहिबा की मौत हो गई। जबकि नजाकत का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।
मृतका के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोपी नजाकत के खिलाफ साहिबा की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button