बाराबंकी
वन माफियाओ के हौसले बुलंद, नही रहा प्रशासन का खौफ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी : वन रेंज रामनगर थाना बदोसरांय क्षेत्र में सरकार व्दारा वृक्षारोपण अभियान के बीच पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है।सहरी मे प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ों का कटान किया जा रहा है। जब इस विषय पर वन विभाग के अधिकारियों से पूछा गया तो हमेशा की तरह मुझे जानकारी नही है ऐसे में सवाल यह उठता है कि वन माफियाओ को किसी का खौफ नही दिन रात हो रही अवैध कटान चिंता विषय बना हुआ है
यह विरोधाभास तब और गहरा हो जाता है जब प्रदेश सरकार “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के तहत हर नागरिक को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर रही है। हर ब्लॉक, तहसील और ग्राम पंचायत स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।



