अमरोहा

अमरोहा में जलभराव से परेशान ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन

समाधान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, आवागमन भी प्रभाावित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। गांव के बीच से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर लगातार पानी भरा रहता है। इससे ग्रामीणों का जीवन दुश्वार हो गया है।आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जलभराव से आवागमन में परेशानी हो रही है। यह स्थिति बीमारियों को भी न्योता दे रही है।
गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट भी भारी जलभराव है। इससे छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। कई बार बच्चे गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हुए हैं।ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के संबंध में कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित विभाग में शिकायत की है। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करने का निर्णय लिया है।
प्रदर्शन में लोकेश कुमार, दीपक कुमार, राजेंद्र, भोले, सुनील, सुंदर, बॉबी, सोनू, परविंदर, अमित कुमार, प्रिंस, महिपाल, सतीश, किरण पाल, सुखलाल और देवराज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button