गोड्डा
पंचायत उन्नति सूचकांक विषयक,जिला एवं प्रखंड स्तरीय प्रसार कार्यशाला संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो गोड्डा
गोड्डा : मुख्यालय स्थित गोढ़ी विवाह भवन में पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) विषय पर आधारित जिला एवं प्रखंड स्तरीय प्रसार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देबी, उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अपर समाहर्ता, प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा चंद्रशेखर आजाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार सहित अन्य गणमान्य की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर की गई।

कार्यशाला में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देवी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित कर कार्यशाला के संबंध में आवश्यक जानकारियां दी गई। साथ ही साथ मास्टर ट्रेनर्स के साथ PAI के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को PAI 1.0 के प्रभावी प्रसार एवं PAI 2.0 के आगामी क्रियान्वयन के अंतर्गत पंचायतों की भूमिका, सूचकांक आधारित विकास मूल्यांकन तथा स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप नियोजन की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।बताया गया कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) एक रणनीतिक उपकरण है, जो ग्राम पंचायतों की विकासात्मक प्रगति का मूल्यांकन करने, साक्ष्य आधारित नीति निर्माण को प्रोत्साहित करने, एवं एसडीजी लक्ष्यों के साथ समन्वय स्थापित करने में सहायक है। यह पंचायत स्तर पर 09 LSDG विषयों पर प्रगति मापने, अंतराल पहचानने, और पारदर्शिता व जवाबदेही को बढ़ावा देने में सहायक है।
इस कार्यशाला का संचालन एवं सफल संयोजन भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा मनी मार्डी एवं एवं जिला परियोजना प्रबंधक राज कुमार मंडल द्वारा किया गया। इनके द्वारा प्रतिभागियों को PAI की कार्यप्रणाली, तकनीकी स्वरूप, और इसके प्रभावी क्रियान्वयन से गहन रूप से अवगत कराया।
मौकै पर जिला परिषद सदस्यगण, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार सहित संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कार्यालय सहायक रंजीत कुमार मौजूद थे।



