
सरकार पाठशाला बन्द करती है।
खोलती है मधुशाला,
लुंगी,धोती,पगड़ी, टोपी सबका देश है हिंदुस्तान-भगवती प्रसाद चौधरी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी । कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन की बुधवार को समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की उपस्थिति में राजीव गाँधी सभागार गौरीगंज में किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रयाग जोन के जोनल कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने की। बैठक का उद्देश्य संगठन की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करना, कार्यकर्ताओं के सुझाव लेना तथा बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती सुनिश्चित करना रहा।बैठक में जिला, ब्लॉक अध्यक्ष,मण्डल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष पदाधिकारियों ने भाग लिया। भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि संगठन का आधार कार्यकर्ता होता है और जब तक कार्यकर्ता मजबूत नहीं होगा, तब तक कोई भी लड़ाई नहीं जीती जा सकती।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का कायाकल्प हो रहा है, और संगठनात्मक मजबूती उसका केंद्र बिंदु है।
श्री चौधरी ने कहा कि अमेठी की धरती कांग्रेस की कर्मभूमि रही है। यहाँ का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करें।बैठक में प्रमुख रूप से अमेठी जिला कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, कांग्रेस छात्र संगठन तथा सेवादल के प्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी निभाई और संगठन की जमीनी समस्याओं पर चर्चा की।ब्लॉक वार समीक्षा के दौरान कई स्थानों पर संगठनात्मक रिक्तियों की जानकारी दी गई, जिस पर त्वरित नियुक्तियों हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।पूर्व विधायक चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में हर ब्लॉक, न्याय पंचायत और बूथ पर नियमित बैठकें होंगी, जिससे संगठन मजबूत हो सके।उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क, जनचौपाल और सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया।बैठक के अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा इस देश की आत्मा है, और उसे गाँव-गाँव तक ले जाने का संकल्प हमें लेना होगा।बैठक में अमेठी संगठन प्रभारी फरहान वारसी ,परमानंद मिश्र,प्रवक्ता अनिल सिंह, जायस नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा चौहान,रामदत्त यादव,मो.मतीन,अनुराग सिंह,शकील इदरीसी,ममता पाण्डेय,किरन देवी, सवीना,
रमाकांती,श्रद्धा सिंह,धर्मराज बहेलिया, खुर्शीद अजीज,वीरेंद्र मिश्र,तुलसी राम पासी, डाअरविन्द चतुर्वेदी,अजहरुल हक, राजीव लोचन तिवारी,अशोक शुक्ला,फिरोज आलम, सर्वेश सिंह,आई पी माली उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने किया।

