अमेठी

केन्द्रीय सलाहकार धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि ने की समीक्षा बैठक, 

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना से संतृप्त किए गए बीस ग्राम

गांवों में जाने की जरूरत नहीं महसूस की, डाक-बंगले में समीक्षा बैठक कर वापस चले गए केन्द्रीय सलाहकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जिले के बीस दलित बहुल आबादी वाले गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम घोषित किया गया है।इन ग्रामों को केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं से संतृप्त किया गया है। केन्द्रीय सलाहकार धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि ने बुधवार को स्थानीय डाक-बंगले में समीक्षा बैठक की।केन्द्रीय सलाहकार धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि ने बुधवार को विपरीत मौसम के बीच डाक-बंगले में जिला समाज कल्याण अधिकारी नलिनी राज और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर पिछले वित्तीय वर्ष में चयनित ग्रामों का रिपोर्टकार्ड देखा। चार वित्तीय वर्ष में चयनित किए गए 19गांवो की जानकारी ली। डाक-बंगले से ही बैठक कर वे वापस चले गए। किसी भी ग्राम में जाने और विकास कार्यों के स्थलीय और भौतिक सत्यापन की जरूरत नहीं महसूस की।चयनित ग्रामों को लोक निर्माण विभाग की सडक योजना, आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना, सौभाग्य योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, टीकाकरण कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन के अन्तर्गत गृह संयोजन आदि योजनाओं से संतृप्त किए जाने का दावा किया गया है।इन गांवों में विकास कार्यों के लिए यूपी सिडको को कार्यदाई संस्था नियुक्त किया गया था।बीस ग्रामों में दो किश्तों में 9.5करोड रु खर्च किए गए हैं। चयनित गांवों में विलेज स्कोर की नवीनतम स्थिति 81से94तक है।

चयनित/संतृप्त ग्राम -एक नजर
जामों विकास खंड
1-नाऊपुर,विलेज स्कोर -94
2-पूरे धनेश देई-विलेज स्कोर -88
3-टिकरा, विलेज स्कोर -89
4-अंगरावा-विलेज स्कोर-85
5-अचलपुर, विलेज स्कोर -92
6-कमालपुर, विलेज स्कोर -93
7-चिटहुला, विलेज स्कोर -88

मुसाफिर खाना विकास खंड
1-मिश्रपुर, विलेज स्कोर -88
2-कोछित, विलेज स्कोर -88
3उत्तर पाटी-विलेज स्कोर -89

विकास खंड -जगदीशपुर
1-हसवासुरवन, विलेज स्कोर -85
2-बेंचूगढ, विलेज स्कोर -93

विकास खंड -बाजार सुकुल
हुसैन पुर-विलेज स्कोर -81
नीमपुर-विलेज स्कोर -86

गौरीगंज विकास खंड
बांहापुर -विलेज स्कोर -81

बहादुरपुर विकास खंड
1-बघेल, विलेज स्कोर -90

सिंहपुर विकास खंड
1-कुसुम्भी, विलेज स्कोर -90
2-टिकरी-विलेज स्कोर -86
3-खारा-विलेज स्कोर -83

विकास खंड -तिलोई
1-बेरारा, विलेज स्कोर -90

बैठक में नहीं आए जिला स्तरीय अधिकारी

अमेठी। केन्द्रीय सलाहकार धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि की बैठक में किसी भी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी नहीं आए। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह,रतन सिंह, विनय कुमार वर्मा,सी एच सी के अधीक्षक डॉ आलोक तिवारी आदि मौजूद रहे। जगदीशपुर, बाजार सुकुल, सिंहपुर, तिलोई, बहादुरपुर और जामों के बी डी ओ भी नहीं आए। सूत्रों का कहना है कि सिडको की ओर से केन्द्रीय सलाहकार धीरेन्द्र कुमार की पूरी आवभगत की गई और वे फील गुड करके वापस गये हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button