धूमधाम से मनाया गया डिवाइन प्रोविडेंस मिशन स्कूल की प्रथम वार्षिकोत्सव, विधायक एवं बीडीओ समेत उपासना मरांडी ने की शिरकत
Divine Providence Mission School's first anniversary was celebrated with great pomp, MLA and BDO along with Upasana Marandi attended the event

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड क्षेत्र में अवस्थित डिवाइन प्रोविडेंस मिशन स्कूल, खैराकांदर का प्रथम वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को पहला स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक स्व० डॉ० सुहासिनी बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम/ समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो व प्राचार्य अनुपम मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर 100 बेड वाली छात्रावास का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत गीत से हुई। तत्पश्चात नर्सरी से षष्ठम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को गोल्ड और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय विद्यालय के निदेशक व महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के उभरता हुआ चेहरा झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी उर्फ पिंकी ने कहा कि बीते एक वर्ष में स्कूल ने शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में मजबूत आयाम स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल पाकुड़िया क्षेत्र समेत आस-पास के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ उज्ज्वल भविष्य देने की दिशा में अहम भूमिका सुनिश्चित किया है। निश्चित रूप से आगे चलकर एक बेहतरीन आयाम स्थापित करने में मददगार साबित होगा।



