चंवरा चौफूल्या में अल सुबह चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर चुराया सामान वहीं बीएसएफ जवान की पत्नी का तोड़ा मंगलसूत्र
घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने चौफूल्या चौराहे पर जाम लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

गुढा थानाधिकारी राम मनोहर की समझाइश और चोरों को चार दिन में गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद खोला जाम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चंवरा। चौफूल्या में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान और नगदी चुरा ले गए। दुकानदार अशोक कुमार सैनी निवासी खेतड़ी ने बताया कि मैंने और पोंख निवासी धर्मेद्र ने चंवरा चौफूल्या में नेवारी रोड़ पर विनायक कार डेकोर और बैटरी सर्विस की दुकान कर रखी है। मंगलवार रात्रि 9:30 बजे हम दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। बुधवार सुबह 4:00 बजे नरसी सैनी ने फोन कर सूचना दी कि आपकी दुकान का आधा शटर खुला हुआ है। तब मैंने और धर्मेंद्र ने दुकान पर आकर देखा तो पाया कि दुकान में चोर सामान और नगदी चोरी कर ले गए। दुकान से चोरों ने बड़ी म्यूजिक मशीन, सात 12 इंची स्पीकर, तीन बड़े 15 इंची स्पीकर, तीन कार्टून लाइट डेकोरेशन सामान से भरे हुए, एक बैटरी और दो इनीवर्टर अज्ञात चोर चुराते हुए सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन को हटाकर अन्य सामान और 45000 रुपए की नगदी चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान के आगे कैंपर गाड़ी और एक मोटरसाइकिल खड़ी थी। चोर समान कैंपर में डालकर ले गए। इसके बाद उन्ही चोरों ने नेवरी रोड़ पर बीएसएफ जवान की पत्नी की पत्नी का मंगलसूत्र तोड़कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। बीएसएफ जवान महावीर प्रसाद सैनी की पत्नी मोहिनी देवी ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से नेवरी रोड़ पर स्थित बालाजी मंदिर में रोजाना अल सुबह झाड़ू लगाने के लिए आती हूं। बुधवार सुबह 4:15 में बालाजी मंदिर में झाड़ू लगा रही थी। तभी नेवरी रोड़ की तरफ से आई मोटरसाइकिल मेरे पास आकर रुकी उसे पर तीन जने सवार थे। उनमें से एक युवक उतरकर उसके पास आया और गांव का नाम पूछते हुए नजदीक आकर मेरे गले पर झपटा मारकर गले में पहना मंगलसूत्र तोड़ लिया। विरोध किया तो धक्का देकर नीचे गिरा दिया और मंगलसूत्र लेकर मोटरसाइकिल पर बैठकर तीनों चोर नेवरी की तरफ फरार हो गए। मैंने शोर मचाया और बीपी की पेशेंट होने के कारण डर के मारे बेहोश हो गई। शोर सुनकर परिजन आए और मुझे संभाला तब तक चोर फरार हो चुके थे। सुबह ग्रामीण इकट्ठे होने पर पता चला कि उन्ही चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर उनका भी सामान चुरा कर ले गए। घटना से आक्रोशित व्यापारियों और ग्रामीणों ने सुबह चौफूल्या चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर चंवरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारीयों से समझाइस की पर ग्रामीण शांत नहीं हुए। इसके बाद गुढागौड़जी थानाधिकारी राम मनोहर मय पुलिस जाब्ते मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से वार्ता की और चार दिन चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खोला गया। वहीं गुढागौड़जी पुलिस मोहिनी देवी और अशोक सैनी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरी के आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। थानाधिकारी राम मनोहर ने बताया कि शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। वही ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि चार दिन में चोरी के आरोपियों का खुलासा नहीं हुआ तो मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।



