हाइवे एनएच – 9 पर सतगुरु होटल के सामने कार दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए ….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – हापुड के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाइवे एनएच – 9 पर सतगुरु होटल के सामने कार दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
जानकारी के अनुसार , जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित हाइवे एनएच-9 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अमरोहा की ओर से आ रही एक कार अचानक असंतुलित हो गई और सतगुरु होटल के सामने खड़ी वैगनआर और वर्ना गाड़ियों में जा टकराई । हादसे की सूचना पर हाइवे एनएच-9 की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची । टीम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल चार लोग सवार थे—दो पुरुष और दो महिलाएं। पुरुषों के नाम अब्दुल और अरशद बताए गए हैं, जबकि महिलाओं की पहचान डिंपल और रेनू के रूप में हुई है। पुलिस ने तत्काल घायलों को सीएचसी अस्पताल भिजवाया , जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की वजह कार का असंतुलित होना बताया जा रहा है।


