अमेठी

नार्वे से अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान -2025

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। नार्वे से प्रेमचंद अन्तरराष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान डिजिटल मंच से भारतीय- नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ और पूर्व कुलपति डॉ. निर्मला एस. मौर्य ने प्रदान किये। 31 जुलाई को प्रेमचंद जयंती है। मुख्य अतिथि कैलाश सत्यार्थी ने अपने सन्देश में लेखकों को प्रेमचंद की तरह देश-दुनिया की समस्याओं को हल करने हेतु नेतृत्व हेतु आगे आने के लिए आह्वाहन किया।सुरेश चन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ ने दुनिया के लेखकों को उनके योगदान के लिए शुभकामनायें देते हुए कहा कि अपने समय का सच लिखने वाले रचनाकार अपने लेखन के माध्यम से समाज को राह दिखाते हैं। प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने प्रेमचंद के साहित्य को कालजयी बताया और प्रो. उपकुलपति प्रो. किरण हजारिका ने सम्मानित लेखकों की तरफ से आभार व्यक्त किया और उपकुलपति प्रो. योजना रावत ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।
अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान – 2025 से सम्मानित लेखकों की सूची संलग्न है।

लेखन-
डॉ. सूर्यकांत लखनऊ, डॉ. संजीव कुमार नोएडा, डॉ. सुधाकर अदीब लखनऊ, पंकज चतुर्वेदी गाजियाबाद, डॉ. दीपक पाण्डेय दिल्ली, डॉ. रेनू यादव ग्रेटर नोएडा, डॉ. सोपान दाहतोंडे पुणे, डॉ. शिवम् तिवारी अमेठी

शिक्षण एवं शोध –
प्रो. पवन कुमार अग्रवाल लखनऊ, प्रो. अनिल कुमार सिंह मुंबई, प्रो. जगदीश शर्मा उज्जैन, प्रो रिपुसूदन सिंह लखनऊ, प्रो. सुनील अमृतसर, प्रो. सीताराम पवार धारवाड़, डॉ. हाशमबेग मिर्झा उस्मानाबाद महाराष्ट्र, डॉ. कल्पना गवली बड़ौदा, डॉ. राम प्रवेश रजक कोलकाता, डॉ. रवि कुमार गोड़ दिल्ली, डॉ. महेन्द्र प्रजापति दिल्ली

पूर्वोत्तर राज्य हिंदी प्रचार-प्रसार, लेखन, शिक्षण-
प्रो. ओकेन लेगो अरुणाचल प्रदेश, डॉ. अखिलेश शंखधर मणिपुर, प्रो. किरण हजारिका असम, डॉ. बीपी फिलिप नागालैंड, डॉ. चुकी भूटिया सिक्किम, डॉ. शिप्रा शुक्ला असम, डॉ. लोङ्जम रोमी देवी, मणिपुर

कवि एवं गीतकार –
संतोष आनंद , राम अवतार बैरवा एवं कीर्ति काले दिल्ली, हसन काज़मी लखनऊ

रंग सम्मान-
श्री प्रकाश बाजपेयी, रत्ना अग्रवाल लखनऊ

पत्र-पत्रिकायें-
डॉ. नूतन पांडेय दिल्ली, डॉ. मोहन बैरागी उज्जैन, मनोज भावुक ग्रेटर नोएडा, डॉ. दिलीप मेहरा आनन्द गुजरात, डॉ. हरी सिंह पाल दिल्ली

विदेश से-
प्रो. मोहनकांत गौतम, नीदरलैंड, डॉ. सरस्वती जोशी फ्रांस, डॉ. विवेक कुमार शुक्ला डेनमार्क, सुमन घई कनाडा, डॉ. शैल अग्रवाल यू. के.

अंत में अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न हुआ
कार्यक्रम के अंत में अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न हुआ कवि सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें भाग लेने वाले कवियों में मुख्य थे: विदेश से डॉ. सरस्वती जोशी फ़्रांस, प्रो. साधना जोशी एवं नीरजा शुक्ला कनाडा, डॉ. राम बाबू गौतम यू एस ए, सांद्रा लुटावन सूरीनाम, डॉ. शैल अग्रवाल यू के और सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’।
भारत से काव्य पाठ करने वालों में प्रमुख थे राम अवतार बैरवा, शशि पराशर, प्रमिला कौशिक दिल्ली, डॉ. रश्मी चौबे गाजियाबाद, डॉ. ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी कबीर नगर, डॉ. अर्जुन पांडेय अमेठी, निर्मल जसवाल चंडीगढ़, प्रो अर्जुन चौहान कोल्हापुर, प्रो कामेश्वर पंकज कटिहार, आशीष रंजन सीतामणी, सुब्रमण्यम मंगीपुडी विशाखापटनम।
धन्यवाद ज्ञापन दिया अनिल शुक्ला एवं डॉ. अर्जुन पांडेय ने दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button