अमरोहा

अमरोहा में हाथ में सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने किया सुसाइड

लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ अरुण, रेलवे टीजीटी की तैयारी कर रही थी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : एक रेलवे टीजीटी की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले छात्रा ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने गांव के अरुण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने लिखा है, सब अरुण की गलती से हुआ है। किसी और की वजह से नहीं। मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ अरुण है। मैंने एक और सुसाइड नोट लिखा है, जो भी उसे देखे फाड़े नहीं।परिजनों के अनुसार छात्रा को गांव के दो लड़के परेशान करते थे। कुछ दिन पहले दोनों ने उसकी वीडियो गांव में सबको दिखा दी थी। जिसमें वो अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी। दोनों ये वीडियो वायरल न करने के 60 हजार रुपए मांगे थे।मना करने पर उसकी वीडियो सबको दिखा दी। इसके बाद से छात्रा काफी परेशान रहने लगी थी। गुरुवार को उसने सुसाइड कर लिया। बता दें, छात्रा के शव के पास एक और सुसाइड नोट मिला है, जो पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
रेलवे टीजीटी का एग्जाम दे चुकी थी छात्रा
ये मामला अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र के देहरा मिलक गांव का है। छात्रा ने गुरुवार देर रात सुसाइड किया है। शुक्रवार सुबह परिवार को मामले की जानकारी हुई है। छात्रा का नाम रुचि (26) था। रुचि ने बीए किया हुआ है। अभी वो रेलवे टीजीटी की तैयारी कर रही थी।वो एक बार एग्जाम भी दे चुकी है। छात्रा ने गांव के अरुण (25) और सुशील (34) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अरुण और सुशील सगे भाई हैं। अरुण गांव में ही ऑनलाइन फार्म भरवाने का काम करता है। वहीं सुशील नोएडा में प्राइवेट जॉब करता है। दोनों आरोपियों का घर छात्रा के घर से 50 मीटर की दूरी पर है।
1 साल से मेरी ननद को दोनों परेशान कर रहे थे- भाभी
छात्रा की भाभी मोनिका ने बताया, रुचि ने रात में सबके साथ खाना खाया था। फिर वो कमरे में सोने चली गई थी। आज सुबह मैं उसको कमरे में उठाने गई तो उसका पंखे से लटका शव दिखाई दिया। मैंने तुरंत घर के बाकी लोगों को बुलाया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।गांव के अरुण और सुशील मेरी ननद को बहुत परेशान करते थे। मेरी ननद अपने चचेरे भाई के साथ एक बार बाइक से किसी काम से जा रही थी। तभी इन दोनों ने उसकी वीडियो बना ली थी। तब से ये दोनों उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।उससे पैसे मांगते, कहते, हमारे साथ संबंध बनाओ नहीं तो वीडियो सबको दिखा देंगे। कुछ समय तक तो मेरी ननद ने पैसे दिए। लेकिन फिर इन दोनों ने उससे 60 हजार रुपए मांगे। जब ननद ने मना कर दिया तो इन लोगों ने उसका वीडियो गांव के लोगों को दिखा दिया। इस बात से मेरी ननद बहुत परेशान थी। 1 साल से ये सब चल रहा था।
दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है l 
थानाध्यक्ष विकास सेहरावत ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी अरुण और उसके भाई सुशील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छात्रा रुचि दो भाइयों में अकेली बहन थी। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। दोनों भाई पिता के साथ ही काम करते हैं। मां घर पर रहती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button