धनबाद

फुलारीटांड़ भुइयां पट्टी में गोफ से दहशत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Panic due to Gof in Phularitand Bhuiyan Patti, villagers protest

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बाघमारा क्षेत्र के फुलारीटांड़ मंगरीहाट स्थित भुइयां पट्टी में गोफ की घटना को लेकर ग्रामीणों ने मुखिया दिलीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में बीसीसीएल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। तीन दिन बीतने के बावजूद प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोफ की भराई और प्रभावितों को मुआवजा व पुनर्वास की मांग की। बताया गया कि हराधन भुइयां के घर के समीप जमीन धंसने से बड़ा गोफ बन गया है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button