बाराबंकी
बड़ा गांव लाइब्रेरी में प्रिंसिपल का दौरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़ागांव नवाबगंज के प्रिंसिपल महेशचंद्र ने शुक्रवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे संचालित लाइब्रेरी मे शिक्षारत बच्चो से रूबरू होते हुए एक घंटे की क्लास ली तथा बच्चो से आई टी आई भी करने के लिए प्रोत्साहित किया।बच्चो से रूबरू होते हुए प्रिंसिपल महेशचंद्र ने कहा कि लाइब्रेरी शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह ज्ञान का भंडार है जो विभिन्न विषयों पर पुस्तकों, पत्रिकाओं, और अन्य सामग्रियों तक पहुंच प्रदान करता है। पुस्तकालय, शिक्षा, शोध और व्यक्तिगत विकास के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है, जो सभी के लिए समान रूप से सुलभ है जो ज्ञान और सूचना का प्रसार करने में मदद करते हैं तथा पुस्तकालय एक सुरक्षित और शांत वातावरण प्रदान करते हैं जहां लोग पढ़ सकते हैं, अध्ययन कर सकते हैं और नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में योगदान देता है। इस दौरान लाइब्रेरी के बच्चो से आई टी आई भी करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, आई टी आई कर्मी मनोज कुमार सहित लाइब्रेरी के छात्र छात्राए मौजूद रही।



