अमेठी

मुख्य सचिव एसपी गोयल से राजेश अग्रहरि ने की मुलाकात नई जिम्मेदारी के लिए दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

अमेठी। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और उद्योगपति राजेश अग्रहरि ने यूपी के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
आई ए एस शशि प्रकाश गोयल यूपी के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गये है। इसके साथ ही संजय प्रसाद को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली।

आई ए एस अधिकारी एसपी गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाते हैं।वे अब तक मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। और लंबे समय से सीएम कार्यालय के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि शुक्रवार सुबह लखनऊ पहुंचे उन्होंने मुख्य सचिव एसपी गोयल से मुलाकात की नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
राजेश ने कहा कि एसपी गोयल बहुत ही कर्मठ और ईमानदार अधिकारी हैं ऐसे ही अधिकारियों के बल पर आज भी आम जनमानस का व्यवस्था पर विश्वास कायम है हम सबके लिए गर्व की बात है कि एसपी गोयल हमारे प्रदेश के मुख्य सचिव बनाए गए हैं ।
बताते चलें कि मुख्य सचिव एसपी गोयल के राजेश अग्रहरि परिवार से बहुत अच्छे संबंध बताए जाते है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button