जयपुर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कृषि उपज मंडी में हुआ भव्य कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
तिजारा। तिजारा में शनिवार को कृषि उपज मंडी के मुख्य प्रांगण में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त हेतु आयोजित कार्यक्रम प्रातः 11:00 से 12:00 बजे तक का लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों के खातों में 20वीं किस्त के 20500 करोड़ रुपए स्थानांतरित किए गए, सचिव विनोद कुमार चौधरी ने अवगत कराया की मंडी प्रांगण तिजारा में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त ट्रांसफर करने अंतर्गत कार्यक्रम के लाइव स्ट्रीमिंग में एफपीओ मैसर्स टेरासन एग्रो फेड प्रोड्यूस प्राइवेट लिमिटेड ऑफिस प्राइवेट लिमिटेड व उन्नतसील वेजिटेबल प्रोड्यूसर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की उपस्थिति में, जनप्रतिनिधि के रूप में मुख्य अतिथि माननीय विधायक महंत बालक नाथ, एवं प्रधान जयप्रकाश यादव, उपखंड अधिकारी संजीव वर्मा, तहसीलदार कृष्ण कुमार यादव, नायब तहसीलदार विजय बैरवा एवं नगर परिषद आयुक्त मनीषा यादव, मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, बने सिंह बिधूड़ी, रामेश्वर सैनी, लोक अभियोजक वीरेंद्र सैनी, अधिवक्ता विवेक शर्मा एवं व्यापार समिति अनाज मंडी के अध्यक्ष बबलू गुप्ता व पदम गुप्ता, साजन दास, हीरालाल, हबली गुप्ता, विजय गुप्ता, चुन्नीलाल, राजेश गुप्ता सहित समस्त व्यापारीग़ण सहित लगभग 500 किसानों ने लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की समाप्ति उपरांत माननीय विधायक बालक नाथ जी ने तिजारा विधानसभा के पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जो भी किसान लाभ से वंचित है, उनको तत्काल प्रभाव से चिन्हित कर योजना में सम्मिलित करवाने हेतु मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा यह भी अस्वस्थ किया गया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पात्र समस्त किसानों को लाभ दिलवाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button