स्वच्छता जागरूकता को लेकर साहिबगंज स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
A street play was organized at Sahibganj station to create awareness about cleanliness

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अन्तर्गत चल रहे ‘स्वच्छता अभियान – 2025’ के तहत आज साहिबगंज स्टेशन पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण एवं स्वास्थ्य प्रबंधन (ENHM) विभाग द्वारा किया गया, जिसमें रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।छात्रों द्वारा प्रस्तुत इस नुक्कड़ नाटक में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सार्वजनिक स्थलों पर जिम्मेदार व्यवहार के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से कचरा फैलाने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने तथा पान-गुटखा सेवन जैसी आदतों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छ आदतें अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर रेलवे कर्मियों, यात्रियों एवं स्थानीय जनता की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सभी ने इस पहल की सराहना की और स्वच्छता अभियान को समर्थन देने की शपथ ली। यह जागरूकता गतिविधि मालदा मंडल की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



