बाराबंकी

बाराबंकी में पड़ोसी ने महिला के रिश्तेदारों को लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस में शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी : जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के डुबकी गांव में एक शराबी द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता शांति देवी ने मसौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 1 अगस्त की रात उनके घर पर उनके मामा और भाई आए थे।इसी दौरान गांव के ही रहने वाले संदीप पुत्र राम लखन शराब पीकर आया। वह बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगा। जब उसका विरोध किया गया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। रात में किसी तरह मामला शांत हुआ।लेकिन अगली सुबह संदीप फिर शराब पीकर आया। उसने शांति देवी के मामा लवकुश और भाई सुरेश चंद्र को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। इस हमले में लवकुश के सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोपी ने शांति देवी के पति को भी जमकर मारा और गाली-गलौज की।पीड़िता ने मसौली पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के संबंध में जब मसौली के थाना प्रभारी सुधीर सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो वे उपलब्ध नहीं हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button