बाराबंकी
मीडिया टीम 9 के सदस्य का धूमधाम से मनाया गया 36वाँ जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। जैदपुर मीडिया टीम 9 जैदपुर के *सदस्य सोनू वर्मा का 36वां जन्मदिन के मौके पर मीडिया टीम 9 के संरक्षक व पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा छोटा इमामबाड़ा के पास स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियो व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सोनू वर्मा ने केक काटकर सभी को केक खिलाया। इसके साथ ही मौजूद सभी लोगों ने आर्शीवाद रूप स्नेह भेंट किया। इस मौके पर मीडिया टीम 9 के संरक्षक व पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद ने सोनू वर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घ आयु को मंगल कामना की। तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्चाइयों को छूने का कामना किया।
इस अवसर पर पत्रकार गण संदीप तिवारी सत्येंद्र वर्मा वसीम खान सोनू वर्मा शहाबुद्दीन सिद्दीकी। व मोहम्मद कैफ खान गुलफाम रिजवी परवेज खान हाजी जमील राइन हुसैन अली सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



