सिंगरौली
सावन अवसर पर दीन दयाल रसोई में लोगो को कराया गया निःशुल्क भोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सावन महीने के शुभ अवसर पर स्पाक्स पार्टी महिला मोर्चा सिंगरौली जिलाध्यक्ष रचना पंकज सर्राफ एवं पिता राजेंद्र सोनी के नेतृत्व में दीन दयाल रसोई सामुदायिक भवन बैंढन के पास लोगो को निःशुल्क स्वादिष्ट भोजन , मिष्ठान , केला खिलाकर पुनीत एवं सराहनीय कार्य किया गया वही कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर किया गया। वही रचना ने कहा कि जीवन जीने के व्यस्ततम समय दौरान हर व्यक्ति अपने एवं परिवार के लिए कार्य करता है लेकिन समाज के लिए पुनीत, सेवा एवं सराहनीय कार्य करना चाहिए क्यों कि नर सेवा ही नारायण सेवा है वहीं खाना खाने आए लोगों ने कहा कि बहुत ही अच्छा , पुनीत कार्य रचना सर्राफ एवं उनके पिता द्वारा कराया गया तहेदिल से हार्दिक आशीर्वाद , बधाई एवं शुभकामनाएं है। इस मौके पर बाल कल्याण समिति सिंगरौली अध्यक्ष एवं आरोग्य भारती प्रांतीय संयोजक डाक्टर आर.डी पाण्डेय , स्पाक्स पार्टी सिंगरौली जिलाध्यक्ष विश्व भरन द्विवेदी , पत्रकार ओम प्रकाश तिवारी , जमुना सोनी , एसएस कटारिया , रिंकू ट्रामकार , राजू तामकार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



