एडीएम एफ/आर के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन की मॉक एक्सरसाइज “सुरक्षा चक्र” का सफल आयोजन

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी गाजियाबाद के निर्देशन व एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट के नेतृत्व में जनपद गाज़ियाबाद में “EXERCISE SURAKSHA CHAKRA – एकीकृत आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं मॉक एक्सरसाइज” का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य भूकम्प तथा औद्योगिक रासायनिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों की जाँच करना था।
चयनित 5 स्थलों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
1 इन्ग्राहम इंटर कॉलेज केंद्र सरकार के आदेशों के अनुपालन में आपदा प्रबंधन के मॉक ड्रिल हेतु SDRF, NDRF, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और अग्नि समनदल, के संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का आयोजन इंग्राहम इंटर कॉलेज, ग़ाज़ियाबाद में किया गया l इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के तहसीलदार ,जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजियाबाद के प्रतिनिधि श्रीमती तनुजा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार मेसी, उप प्रधानाचार्य नोएल मेसी एवं समस्त शिक्षक एवं छात्र
राजनगर गाजियाबाद में धर्मेन्द्र शर्मा (जिला विद्यालय निरीक्षक) एवं रितेश कुमार (तहसीलदार गाजियाबाद) ने नोडल अधिकारियों के रूप में कार्य किया।
2 वीवीआईपी एड्रेसिस सोसायटी, नूर नगर में अरुण दीक्षित (एसडीएम सदर) एवं डॉ. राकेश गुप्ता (जिला सर्विलांस अधिकारी)
3 इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड, टीला शहबाजपुर, लोनी में राजेन्द्र कुमार शुक्ला (एसडीएम लोनी) एवं कमलेश कनौजिया (सहायक निदेशक कारखाना)
4 सरकारी भवन, मोदीनगर तहसील में अजीत कुमार सिंह (एसडीएम मोदीनगर) एवं रजत सिंह (तहसीलदार)
5 जिला संयुक्त चिकित्सालय, सेक्टर-23, संजय नगर में विराग पाण्डेय (नोडल अधिकारी) एवं अपर उप जिलाधिकारी गाजियाबाद
आपदा की सूचना इन्सीडेन्ट कमांडरों द्वारा वायरलेस के माध्यम से प्रसारित
सुबह 09:03 बजे सभी स्थलों पर एक साथ आपदा की सूचना इन्सीडेन्ट कमांडरों द्वारा वायरलेस के माध्यम से प्रसारित की गई। आपातकालीन परिचालन केंद्र (ईओसी) से सभी विभागों – पुलिस, अग्निशमन, चिकित्सा, गैस, विद्युत, आपूर्ति, नागरिक सुरक्षा आदि को सतर्क कर दिया गया। तत्पश्चात् सभी राहत दलों ने ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से अपने-अपने स्थल पर पहुँचकर बचाव कार्य आरंभ किया।
केंद्र सरकार के आदेशों के अनुपालन में आपदा प्रबंधन के मॉक ड्रिल हेतु SDRF, NDRF, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और अग्नि समनदल, के संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का आयोजन इंग्राहम इंटर कॉलेज, ग़ाज़ियाबाद में किया गया l इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के तहसीलदार ,जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजियाबाद के प्रतिनिधि श्रीमती तनुजा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार मेसी, उप प्रधानाचार्य नोएल मेसी एवं समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l


