गोड्डा

5 ग्राम ब्राउन शूगर की खरीद बिक्री करते दो गिरफ्तार, एक निरुद्ध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के विरुद्ध लागातार छापामारी के क्रम में शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि गुलजारबाग की नीचे टोला श्मशान के पास नदी किनारे कुछ लडको द्वारा अवैध रुप से ब्राउन शूगर की खरीद बिक्री एवं सेवन किया जा रहा है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के आदेशानुसार अंचला अधिकारी ऋषी राज के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी टीम द्वारा गुलजारबाग की नीचे टोला श्मशान के पास नदी किनारे छापामारी किया गया। वहीं छापामारी के क्रम में अशोक कुमार, सुरज कुमार चौधरी एवं एक नाबालिक के पास से कुल करीब 5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर गोड्डा नगर थाना कांड में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड अंकित किया गया है। वहीं कांड में गिरफ्तार अभियुक्त अशोक कुमार, उम्र 31 वर्ष, पे० उपेन्द्र दास, ग्राम गुलजारबाग, थाना गोड्‌डा नगर, जिला गोड्डा, सुरज कुमार चौधरी, उम्र 23 वर्ष, पे० योगेन्द्र चौधरी, ग्राम बरमसिया, जिला देवघर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं एक निरुद्ध बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से ब्राउन सुगर की कुल 07 पुडिया सिलवर पेपर में लपेटा हुआ जिसका कुल वजन करीब 5 ग्राम बरामद किया गया। वहीं बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुरज कुमार चौधरी का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है जिसमें सुरज कुमार चौधरी के विरुद्ध देवघर नगर थाना में बीएनएस एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।छापामारी के दौरान टीम में पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी में गोड्डा अंचल अधिकारी, ऋषी राज, दिनेश कुमार महली, पुनि सह नगर थाना प्रभारी, पुअनि रामाधार सिंह, रौतारा टीओपी गोड्डा, पुअन भोलानाथ दास नगर थाना गोड्डा, पुअनि संजय कुमार सिंह नगर थाना गोड्डा, पुअनि रोहित कुमार यादव, नगर थाना गोड्डा, सअनि गौरव कुमार नगर थाना गोड्डा, नगर थाना रिजर्व गार्ड एवं टाईगर मोबाईल शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button