गोड्डा
आदिवासी दिवस पर मेहरमा में भव्य जुलूस व विचार गोष्ठी को लेकर हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/मेहरमा : प्रखंड के मेला मैदान स्थित डाक बंगला परिसर में मांझी थान, जाहेर थान संवर्धन समिति द्वारा आगामी 9 व 10 अगस्त को सौरीचकला तथा प्रखंड मुख्यालय मेहरमा स्तर पर आयोजित होने वाले आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य जुलूस एवं विचार गोष्ठी की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सचिव महेंद्र उरांव ने की। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई, जिसमें जुलूस की रूट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथियों की सहभागिता तथा स्थानीय जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वहीं समिति के सदस्यों ने सभी समुदायों से अपील की कि वे इस सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लें और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक इस आयोजन को सफल बनाएं।



