
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
गढ़वा | भवनाथपुर प्रखंड के पंडरिया पंचायत अंतर्गत चपरी मदरसा से लेकर बिरनाथ बाबा स्थल तक खाता संख्या 199, प्लॉट संख्या 1231 के आम गैरमजरूआ जमीन पर हुए अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर अंचलाधिकारी शंभू राम ने त्वरित कार्रवाई की। भवनाथपुर अंचलाधिकारी शम्भु राम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासनिक दल ने किसी भी प्रकार के दबाव में आए बिना सरकारी जमीन को मुक्त कराया। मौके पर भवनाथपुर थाना से एसआई नारायण प्रसाद दल-बल के साथ मौजूद रहे, जिन्होंने विधि व्यवस्था को संभालते हुए कार्रवाई में सहयोग किया। ग्रामीण प्रशासन कि कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया और आगे भी सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की।अंचलाधिकारी शम्भु राम ने कहा कि अंचल क्षेत्र में कहीं भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर पंडरिया पंचायत के मुखिया पति अनिल चौबे, चपरी पंचायत के मुखिया शैलेश कुमार चौबे, अंचल अमीन जनार्दन महतो,फुदन सिंह,राम प्रसाद सिंह, सलाउद्दीन अंसारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे



