अमरोहा
धर्म व आस्था के नाम पर नफरत फैला रही भाजपा : टीपी सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बछरायूं (अमरोहा)। भाजपा सत्ता की खातिर देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंक रही है। धर्म व आस्था के नाम पर नफरत फैलाकर स्वार्थ सिद्ध किया जा रहा है। ये बातें रविवार को एआईएमआईएम के एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष टीपी सिंह ने गांव ढ्योटी में पार्टी की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि धर्म व आस्था के नाम पर भाजपा ने नफरत फैलाई है। उसका मकसद सांप्रदायिकता फैलाकर सत्ता बरकरार रखना है। कहा कि मुसलमानों की स्थिति आज दलितों से बदतर हो गई है। देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी को दूसरे राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोट बैंक समझा। उनकी बेहतरी के लिए कुछ नहीं किया गया। कहा कि अब समय आ गया है कि देश का मुसलमान व दलित मिलकर नई इबारत लिखें। उन्होंने युवाओं से एआईएमआईएम के साथ जुड़ने की अपील की। इस मौके पर युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष साजिद अली, इरफान, जीशान मंसूरी, कलुवा जाटव, जाने आलम, इकरामउद्दीन आदि मौजूद थे।



