बाराबंकी

ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद ठेकेदार और अधिकारियों ने नहीं की मरम्मत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी : जिले की ग्राम पंचायत सुरसंन्डा में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों से गांव के रास्तों की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद रास्तों की मरम्मत नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार ठेकेदार पुनीत कुमार सिंह से शिकायत की है, लेकिन वे सरकारी काम का हवाला देकर टाल देते हैं। जल मंत्री ने बाराबंकी जिले का कई बार निरीक्षण किया है और सख्त निर्देश भी दिए हैं, लेकिन अधिकारी और ठेकेदार इन निर्देशों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।विशेष रूप से बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। कीचड़ और जलजमाव के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन जैसी विकास योजनाओं का उद्देश्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना होता है, न कि उन्हें और खराब करना। इस स्थिति से राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। अब सवाल यह है कि इन रास्तों की मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी है और योजना के तहत पास किए गए बजट का उपयोग कैसे किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button