बरेली

चार दिनों दा प्यार हो रब्बा लंबी जुदाई

रिद्धिमा में गायन वादन के कार्यक्रम सूफी स्कोर में झूमें श्रोता. 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेलीः एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (3 अगस्त 2025) की शाम गायन वादन  के साथ सूफी स्कोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायन और वाद्ययंत्रों के गुरुओं संग उनके विद्यार्थियों ने इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सूफी स्कोर का आरंभ वादन गुरुओं सूर्यकांत चौधरी (वायलिन), सूरज पांडेय (बांसुरी), अमरनाथ (तबला), अनुग्रह सिंह (ड्रम), विशेष सिंह (गिटार), प्रयाग श्रीवास्तव (सितार), ऋषभ आशीष पाठक (ढोलक), रॉनी फिलिप्स (सैक्सोफोन) और अभिनव (की-बोर्ड) ने अपने वाद्ययंत्रों के मधुर स्वर बिखेर कर किया। गायन गुरु प्रियंका ग्वाल ने फिल्म हीरो के प्रसिद्ध गाने लंबी जुदाई  इंदू परडल ने मेरे रश्क ए कमर को गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति जी, आशा मूर्ति जी, आदित्य मूर्ति जी, ऋचा मूर्ति जी, गुरु मेहरोत्रा, डा. एमएस बुटोला, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज सक्सेना, डा.शैलेश सक्सेना, डा.रीटा शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button