बागपत

फ्लाइंग ऑफिसर बने आकाश चहल का भव्य सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बड़ौत/बागपत : अखिल भारतीय जाट एकता एसोसिएशन बड़ौत (बागपत, उत्तर प्रदेश) द्वारा बड़ौत थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चहल के सुपुत्र आकाश चहल को भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने आकाश चहल को सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मेडल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) रकम सिंह सोलंकीपश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्यमहासचिव अजय निर्वालमेरठ मंडल किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजीव कुमारयुवा जिलाध्यक्ष विकास तोमरएडवोकेट अंकित लपरानाआशुतोष तोमर (सदस्य)समाजसेवी पंकज खोखर (हलालपुर)विवेक बालियान, एवं हरपाल तोमर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विश्व पुलिस गोल्ड मेडलिस्ट प्रवेश तोमर (सूप) भी अल्प समय के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिनका भी एसोसिएशन द्वारा शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button