सड़क हादसे में मां बेटे की मौत, बहु घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बिजनौर। धामपुर क्षेत्र में दो कारो में हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में मां बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बहु गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। रुड़की निवासी 30 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र चेतन भट अपनी माता 55 वर्षीय माधवी व अपनी पत्नी 25 वर्षीय प्रीति के साथ कर से रुद्रपुर जा रहा था कर जैसे ही ग्राम चक शाहजहानी के पास पहुंची तभी सामने से आ रही जीप से कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मां बेटे की मौके पर ही बात हो गई जबकि प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने जीप चालक अमरजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना उमरिया जिला पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मां बेटे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



