गोड्डा

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर कार्यशाला आयोजित, योजना को सफल बनाने का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा (गोड्डा) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ खालिद अंजुम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां महागामा ए, बी, सी एवं महादेवबथान, लहठी, सरवा, कैथीया क्लस्टर से आए सहिया, पोषण सखी, सेविका एवं स्वयंसेवकों को सामूहिक औषधि सेवन (एमडीए) गहन औषधि सेवन (आईडीए) कार्यक्रम की जानकारी दी गई। डॉ. अंजुम ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसका जड़ से उन्मूलन जनसहभागिता और समय पर दवा सेवन से ही संभव है। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक बृजनन कुंवर, मल्टी टास्किंग स्टाफ शाहीन परवेज, स्वास्थ्य कर्मी मुकेश कुमार एवं अमरेन्द्र कुमार झा भी मौजूद थे।सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button