अमरोहा
दलित समाज के साथ दुर्व्यवहार का आरोप अमरोहा में भाकियू ने किया प्रदर्शन,
सीओ ने कार्यवाई का दिया आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर में दलित समाज के प्रति जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप में एक दरोगा को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ( बीआर अंबेडकर) ने सीओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया l संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीओ कार्यालय पहुंचे l प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रहरा थाने के अंतर्गत गंगानगर चौकी टी पॉइंट पर तैनात दरोगा विपिन तोमर जेबड़ा गुर्जर गांव में जाटव समाज के लोगों के साथ मनमानी कर रहे हैं l दरोगा गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करता है l यूनियन के अनुसार दरोगा जाटव समाज के लोगों को फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी देता है l उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि दरोगा आए दिन महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करता है l इससे समाज के लोग भयभीत हैं l भाकियू अंबेडकर ने दरोगा विपिन तोमर पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है l साथ ही बच्चों के मोबाइल छीनने के आरोप में लूट का मामला दर्ज कर उनका तत्काल तबादला करने की मांग की गई l सीओ दीप कुमार पंत ने सभी आरोपों की गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया है l उन्होंने दो दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करने का वादा किया l इसके बाद प्रदर्शनकारियो ने अपना धरना समाप्त कर दिया l धरने में विजय सैनी, कुलदीप, विपिन सागर, सोनू गुर्जर, अशोक पहलवान, वीर सिंह, समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे



