गोड्डा

फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/महागामा : जयनारायण उच्च विद्यालय, महागामा में 4 अगस्त 2025 को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम (एमडीए/आईडीए) के संबंध में छात्रों को जागरूक किया गया, जो आगामी 10 अगस्त से शुरू होने वाला है। फाइलेरिया एक गंभीर रोग है जो मच्छरों के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में लिम्फेडिमा और हाथी पांव जैसी समस्याएं शामिल हैं। इस कार्यक्रम में छात्रों को फाइलेरिया रोग के रोकथाम, उपचार और इसके लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं इवरमेक्टिन, डीईसी और अल्बेंडाजोल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
वहीं बताया गया कि सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, और पोषण सखी द्वारा घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा मुफ्त में खिलाई जाएगी। प्रधानाध्यापक खालिद तमीज ने सभी से इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी और सहयोग की अपील की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को फाइलेरिया जैसे गंभीर रोग के प्रति जागरूक करना और इसके नियंत्रण में सहयोग के लिए प्रेरित करना है। फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दवा सेवन अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि इस रोग को नियंत्रित किया जा सके  वहीं महागामा के लोगों से अपील की गई है कि वे इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करें और फाइलेरिया की दवा का सेवन करें। साथ ही, अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें और इस रोग के नियंत्रण में सहयोग करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button