बागपत

प्रतियोगिता से होता है छात्रों का मानसिक और शैक्षिक विकास: के.के. त्यागी

डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों व शिक्षकों को किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बड़ौत/बागपत : डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जुलाई माह के दौरान आयोजित 15 विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताएं जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गईं।

फाउंडेशन टेस्ट टॉपर्स में जूनियर वर्ग से रूही नैन, सीनियर वर्ग से शिवम् द्विवेदी और शिवम स्वामी विजेता रहे।
बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द मंथ का खिताब जूनियर वर्ग में अक्षिका, सीनियर वर्ग में रचित को मिला।

अन्य विजेता इस प्रकार रहे:

  • बेस्ट पेंटिंग: रुद्र (जूनियर), हमजा, आलिया, दिव्यांशी (सीनियर)
  • बेस्ट न्यूज़ फाइल: लव (जूनियर), खुशी (सीनियर)
  • बेस्ट थैंक्स लेटर: प्रकृति (जूनियर), पायल (सीनियर)
  • बेस्ट स्टूडेंट टीचिंग: अर्जुन (जूनियर), अस्मिता (सीनियर)
  • बेस्ट कॉपी मेंटेन: अर्चना (जूनियर), छवि (सीनियर)
  • बेस्ट क्वेश्चन ईयर: कशिश (जूनियर)
  • बेस्ट डायरी लेखन: अंशिका (जूनियर), अनन्या (सीनियर)
  • संस्कार डायरी: अनाया (जूनियर), छवि (सीनियर)
  • बेस्ट फीस पेयर: शिवांग (जूनियर), आयुष (सीनियर)
  • चैलेंजिंग रिवॉर्ड: कनक (जूनियर), शांतनु (सीनियर)
  • बेस्ट माइक स्पीकर: कनक (जूनियर), परी और वंशिका (सीनियर)

बेस्ट क्लास टीचर रिवॉर्ड प्रीति शर्मा और रीतू तोमर को प्रदान किया गया।
वहीं, डिवाइन टेट में अमित जांगिड़ और अर्चना टॉपर घोषित हुए।

विजेता छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य के.के. त्यागी ने कहा कि प्रतियोगिताएं छात्रों के उचित मूल्यांकन का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा, “जिस छात्र में आगे बढ़ने की ललक होती है, वह प्रतियोगिता में अवश्य भाग लेता है। इससे उसका मानसिक और शैक्षिक विकास होता है।”

प्रधानाचार्य ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे मासिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों के समग्र विकास का आकलन हो सके।

इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button