बरेली
पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरन एवं उनकी पत्नी पूर्व मेयर सुप्रिया ने किया कांवड़ियों का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। आज श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर बदायूँ रोड स्थित शिव स्वरूप बैंकट हॉल के पास प्रवीण सिंह ऐरन (पूर्व सांसद) एवं श्रीमती सुप्रिया ऐरन (पूर्व मेयर) के द्वारा कावडियों एवं शिव भक्तों के लिये फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव भक्तों में कांवड़ लाने का खूब उत्साह दिख रहा है। शिव भक्त बारिश में भीगते हुये हर हर महादेव के जयघोष करते हुये अपने-अपने शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे।पूर्व सांसद प्रवीण सिहं ऐरन एवं पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कावड़ियों एवं शिव भक्तों को महादेव का पटका पहनाते हुये एवं फूलों की वर्षा करते हुये उनका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया और आने वाले सभी शिव भक्तों को फलों एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। इसके साथ ही पूर्व सांसद प्रवीण सिहं ऐरन ने भोले बाबा का झण्डा लहराते हुये हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुये शिव भक्तों का उत्साह बढ़ा रहे थे।कार्यकम में प्रमुख रूप से संजीव गुप्ता, अनुज गंगवार, राजन उपाध्याय, दीपक बाल्मीकि, संजय वर्मा, महेन्द्र सिहं, सरिता सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे !



