दिल्ली
महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
His Excellency the President and the Prime Minister paid homage to the mortal remains of Dishom Guru Late Shibu Soren by laying wreaths

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति, भारत ,श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली पहुंचकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और अन्य परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।



