हापुड़

तेज बारिश में ढ़हा मकान का हिस्सा

तीन बच्चों सहित एक महिला घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) :  उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में देर रात बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया. हादसे में तीन बच्चों सहित एक महिला घायल हुई है. घटना के बाद देर रात में ही गांव में जगार हो गई. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मकान के मलबे में दबे बच्चों और महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम गांव में पीड़ित परिवार का हाल जानने के लिए पहुंची और मदद किये जाने का आश्वासन दिया.

जानकारी के अनुसार हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गांव हसूपुर में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ सो रही थी. तभी रात करीब तीन बजे बारिश के चलते उसका मकान अचानक भरभराकर गिर गया. घटना के बाद चीख-पुकार मचने से आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. ग्रामीणों ने मकान के मलबे में दबे बच्चों और महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि महिला का मकान काफी कच्चा था और गिरासु हालत में था. देर रात मकान का एक हिस्सा तेज बारिश के चलते गिर गया. इस घटना के बाद हापुड़ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांव में पहुंची. यहां टीम ने मकान गिरने से हुए परिवार के नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा हरसंभव मदद किये जाने का आश्वासन दिया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button