बरेली

मंदिर परिसर में पर्वतीय समाज की रामलीला का पूर्वाभ्यास आरम्भ हुआ

 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पर्वतीय समाज के 59वें रामलीला महोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं।इसी क्रम में स्थानीय कूर्मांचल नगर में भोले नाथ मंदिर परिसर में उमेश बिनवाल और आनंद सिंह मेहता के दिशा निर्देशन में रामलीला के पूर्वाभ्यास का आरम्भ हुआ। जिसमें पुराने और नवोदित कलाकारों ने प्रभु श्री राम का नाम लेकर अभ्यास किया।निर्देशकों ने कहा कि पुरातन संस्कृति से नई पीढ़ी का साक्षात्कार रामलीला के माध्यम से ही होता है।अध्यक्ष देवेन्द्र देवलिया ने कहा कि समाज के सभी लोगों से मेल मुलाकात भी इस माध्यम से होती है। महासचिव डॉ. नरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि अपने पुरखों द्वारा आरम्भ करी गई परंपरा का निर्वाहन करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष इन्द्र सिंह बिष्ट,सलाहकार  कुँवर सिंह बिष्ट,वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोश , उपकोषाध्यक्ष जगदीश बिष्ट, संरक्षक गिरीश चंद्र पांडे,जीत सिंह बोहरा,संयुक्त सचिव विनोद तिवारी,पूरन जोशी,गोपाल सिंह राणा,अतुल डालाकोटि,दीवानी चंद,बालम सिंह मेहरा,श्याम सिंह मेहरा,दिनेश जोशी, सुभाष जोशी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button