गोड्डा
हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : देश की आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर मंगलवार को गोड्डा भाजपा जिला इकाई की ओर से एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा की अध्यक्षता में एवं प्रदेश से नियुक्त प्रभारी दुमका लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोरेन की गरिमामय उपस्थिति में सफल आयोजन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों के द्वारा पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कर भारत माता की जय घोष के साथ हुई। कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपस्थित सभी मंडल के मंडल संयोजक एवं मंडल के अध्यक्षों को कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत जानकारी दी। सौरभ सुमन ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे तो यह कार्यक्रम पार्टी के द्वारा आयोजित है लेकिन इसकी सफलता में समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाना चाहिए ओर हर उर वीर के बलिदान को जिन्होंने देश को आजादी दिलाने मे अपने प्राणों की आहुति दिया एवं तमाम उन सैनिकों को भी याद किया जाए जिनके वजह से आज देश सुरक्षित है। साथ ही पार्टी के स्तर पर युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।वहीं कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि हमारा देश 1947 में आजाद हुआ, लेकिन जब से मोदी जी की सरकार केंद्र में आई है तब से घर घर तिरंगा के प्रति जनमानस पर छा गई है। कार्यक्रम के अतिथि सुनील सोरेन ने कहा की यह कार्यक्रम हम लोग प्रत्येक वर्ष मनाते आ रहे हैं सर्वप्रथम हमारे जितने भी कार्यकर्ता हैं बूथ कमेटी से लेकर मंडल के कार्यकर्ता, जिला के कार्यकर्ता पर प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर करेंगे। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है इसके हर एक कार्यकर्ता चाहे साफ सफाई का हो, जनता की समस्या को लेकर सड़क पर भी खड़े रहते हैं। जिला अध्यक्ष को निर्देश देते हुए श्री सोरेन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रत्येक मंडल में एक प्रभारी नियुक्त किया जाए, गांव के घर-घर के साथ स्कूल हो, अस्पताल हो, हर जगह इस अभियान को लेकर जाना है। साथ ही साथ 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका पर मौन जुलूस भी निकालना है।आज के कार्यक्रम में, मंच का संचालन जिला के महामंत्री मुरारी चौबे ने की एवं कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला के जिला मंत्री रामनरेश यादव, नितेश सिंह, जिला के कोषाध्यक्ष राजेश भगत, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री परिणीता झा, फनी लाल कुशवाहा, बबलू सिंह, मंडल अध्यक्ष, उमेश पासवान, मिथिलेश झा, जयप्रकाश सिंह, जय कृष्णा सिंह, मणिकांत महतो, सोनू सिंह, डब्लू भगत, राजेश सिंह, मुन्ना जा, संतोष भगत, जीतू सिंह,सनातन कुमार आदि उपस्थित रहे।



