बरेली

कमजोर विद्युत लाइन होने से कुल्छा खुर्द में बिजली की आपूर्ति ठप्प

आए दिन खम्भो से उठती हैं जोर-जोर से चिंगारियां

रस्सी की तरह जलती है विद्युत केबल 
तमाम शिकायतों के बाद भी विद्युत विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार 
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । मीरगंज प्रदेश सरकार विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए उपभोक्ताओं के हित को लगातार ध्यान में रख रही है लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते सरकारी नियम कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है इसका जीता जागता उदाहरण मीरगंज ब्लॉक के गांव कुल्छा खुर्द में देखा जा सकता है यहां रोजाना गांव में पड़ी विद्युत केबल के अधिक कमजोर होने की वजह से फाल्ट होते हैं और  विद्युत आपूर्ति अक्सर ठप्प रहती है शिकायत के बाद भी कोई भी विभागीयअधिकारी इन ग्रामीणों को समस्या को सुनने को तैयार नहीं है ।विभागीय अधिकारियों के इस मनमानी रवैया से ग्रामीण जनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यहां बता दे कि विद्युत लाइन के कमजोर होने की शिकायत से के संबंध में क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी  वर्मा को इस गांव के ओपी शर्मा पत्रकार एवं पूर्व प्रधान ओमप्रकाश मौर्य ने नई विद्युत लाइन डलवाने की मांग रखी थी जिसके आधार पर मीरगंज के विधायक  डीसी वर्मा ने नई विद्युत केवल डलवाने के लिए इस गांव को भी कार्य योजना में सम्मिलित कराया था लेकिन विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों ने नई विद्युत लाइन डलवाने की दिशा में अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है ।
परेशान होकर ग्रामीण फिर विद्युत विभाग के एसडीओ मीरगंज से मिले उन्होंने बिजली की समस्या से अवगत कराया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button