बिजनौर

सभी स्कूलों में स्काउट गाइड क्लब का हो गठन-अपर जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बिजनौर : जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला परिषद जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड उ०प्र० जनपद बिजनौर की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में स्काउट गाइड क्लब का गठन कराया जाना सुनिश्चित करें और जिस स्कूल में स्काउट गाइड क्लब गठित हैं, उनका नियमित रूप से स्काउट गाइड की गतिविधियां संचालित रखें। उन्होंने स्काउट संस्था से स्कूलों में स्थापित स्काउट गाइड क्ल्ब के नवीनीकरण, पंजीकरण एवं प्रशिक्षण के बारे में आवश्यक जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि जिले में स्काउट गतिविधियों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ संचालित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं और जो स्कूल/शिक्षण संस्थान स्काउट में पंजीकृत हैं, नियमानुसार समयपूर्वक नवीनीकरण कराना भी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान लीडर ट्रेनर सत्यपाल सिंह मलिक द्वारा जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड उ०प्र० जनपद बिजनौर के लिए कार्यालय भवन उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि जब तक जिला प्रशासन द्वारा भवन के भूमि का आवंटन नहीं होता तब तक किराए पर एक कमरा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ताकि स्काउट गाइड की गतिविधियों को सुव्यवस्थित और मानक के अनुरूप संचालित किया जा सके। उन्होंने विगत बैठक के बाद की जाने वाली उपलब्धियों एवं प्रगतियों पर प्रकाश डाला तथा कोषाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा द्वारा लेखा-जोखा का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान ही सामूहिक रूप से स्काउट प्रार्थना और अंत में राष्ट्रगान का गायन भी हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button