सोशल मीडिया में वायरल हुए अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो, गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से पहुंचे नेमरा
Sudesh Mahato reached Nemra by bike to pay his last respects to Guruji

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। दिशम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने जाने के क्रम में अचानक अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये।सड़क जाम में फंसने के बाद गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बाइक से नेमरा पहुंचे। उनके साथ आजसू के केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत समेत अन्य नेता भी बाइक से पहुंचे और दिशम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार किया। अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो समेत कई आजसू नेता नेमरा से 6 किमी पहले बरलंगा चौक के पास लंबे जाम में फंस गये थे। इसके बाद आजसू कार्यकर्ताओं ने बाइक की व्यवस्था की, तब सभी नेता 6 किमी की दूरी बाइक से तय कर अंतिम संस्कार में पहुंचे।



