अमेठी

औषधि विभाग की टीम ने की छापेमारी, पैथालॉजी को सील किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। नगर में अवैध रूप से दवाओं के बड़े भंडारण की जानकारी मिलने पर सहायक आयुक्त औषधि विभाग अयोध्या मंडल के निर्देश पर अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी के ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम और एसडीएम ने छापेमारी की । शिकायत में निर्दिष्ट मकान व दुकान का कोई भी मलिक लगभग 1 घंटे तक सामने नहीं आया। टीम ने मकान/दुकान को सील करते हुए नोटिस चस्पा कर दिया है।
मंगलवार को दोपहर बाद औषधि विभाग की एसडीएम आशीष कुमारसिंह के साथ अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी के ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने नगर के गांधी चौक के पास स्थित चाणक्यपुरी गली में स्थित एक मकान पर छापा डाला। छापे के दौरान मकान/दुकान का ताला नहीं खुला। एक घंटे से अधिक यह टीम इंतजार करती रही। लेकिन अंत में चाबी न मिलने पर संयुक्त टीम ने गेट पर लगे ताले को शील करते हुए गेट पर नोटिस चस्पा करके बैरंग ही वापस लौट जाना पड़ा।
ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्र ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर 31 जुलाई को एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक गोदाम में अवैध रूप से भंडारित दवाएं मौजूद हैं। उसका लोकेशन पब्लिक पैथोलॉजी के बगल बताया गया था। इसी सूचना पर संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित करने वाले फर्म के मालिक मौजूद नहीं मिले। बगल के दुकानदार ने बताया कि यह मेरा है लेकिन वह भी बाद में मुकर गया कि मेरा नहीं है। भविष्य में मुझे यह किराए पर लेना है।
एसडीएम आशीष कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है। अंबेडकरनगर के ड्रग इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह सुल्तानपुर के ड्रग इंस्पेक्टर राजीव प्रसाद तथा ड्रग इंस्पेक्टर अमेठी कमलेश मिश्र की संयुक्त टीम सहायक आयुक्त औषधि विभाग अयोध्या मंडल अयोध्या द्वारा गठित की गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button