
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी इरशाद अली ने रामपुर दोराहा स्थित फोटोन हॉस्पिटल के डॉक्टरो पर इलाज में लापरवाही बरतने के चलते अर्शी की दोनों किडनी फेल होने के गंभीर आरोप लगाए हैं, इरशाद अली के अनुसार वह अपनी बहन अर्शी को इलाज के लिए लाइफ लाइन हॉस्पिटल भोजपुर स्थित डॉ0 रुकसाना के यहां लेकर गए थे, उनका आरोप है कि इस दौरान डॉ0 रुकसाना बेहतर इलाज का झांसा देकर अपने भाई के फोटोन हॉस्पिटल ले गई। जहां पर डाक्टरों ने 26 जुलाई 2025 को उनकी बहन अर्शी का प्रसव के लिए ऑपरेशन किया। आरोप है इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई आनन फानन में डॉक्टरो ने मरीज को डॉ0 एस.एन. हसन नेफरान हॉस्पिटल लाजपत नगर के लिए रेफर कर दिया। कहा कि मरीज की दोनों किडनी फेल हो गई हैं, इन्हें डायलिसिस की जरूरत है। पीड़ित इरशाद अली के मुताबिक उनकी बहन अर्शी ठीक थी, और किडनी संबंधित कोई बीमारी नहीं थी। मेडिकल रिपोर्ट भी उन्होंने सामान्य बताई है। पीड़ित परिवार ने फोटोन हॉस्पिटल के डॉक्टरो पर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।



