अमरोहा

11 साल के बच्चे की सांप के काटने से मौत

अमरोहा में तालाब से निकलकर घरों में घुस रहे, 4 गंभीर, इलाज जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर तहसील क्षेत्र के रहरा थाना इलाके के गांव तरौली में इन दिनों सांपों का आतंक छाया हुआ है। पिछले कुछ दिनों में जहरीले सांपों के काटने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। इसके अलावा चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।सांप के काटने से अर्पित (11) की मौत हो गई। वह अशोक उर्फ लाला का पुत्र था। अर्पित दो बहनों का अकेला भाई था। उसकी मौत से मां रिंकी देवी और बहनें राधिका एवं कनक का रो-रोकर बुरा हाल है।मोहित नागर (14), सोनी (15), मुनेश (40), और रजनी (26) को भी सांप ने डस लिया है। इन सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। इनका उपचार किया जा रहा है। सांपों के इस कहर से रामवीर सिंह के तीन पशुओं की भी मौत हो गई है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक तालाब है जिसमें भारी गंदगी रहती है। बरसात के बाद तालाब का गंदा पानी भर जाने के कारण उसमें रहने वाले सांप बाहर निकलकर घरों में घुस गए हैं। गांव में बड़ी संख्या में सांप घूम रहे हैं। लोग अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए रात-रात भर जागने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि वन विभाग की टीम को गांव में भेजा जाए। इससे इस समस्या से निजात मिल सकेगी। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की है। शिक्षक गौरव नागर ने भी प्रशासन से सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button