अमरोहा

अमरोहा में इंस्पेक्टर सहित 5 दरोगा के तबादले

तीन चौकी इंचार्ज भी शामिल, किसान नेताओं की शिकायत पर टी प्वाइंट चौकी इंचार्ज भी नपे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बुधवार की देर रात पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। एसपी ने एक इंस्पेक्टर सहित पांच दरोगाओं के तबादले कर दिए हैं। इनमें तीन चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं।थाना रहरा की टी प्वाइंट चौकी इंचार्ज दरोगा विपिन तोमर को किसान नेताओं की शिकायत के बाद एसपी ने ट्रांसफर कर दिया है। दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप था। किसान नेताओं ने सर्किल सीओ से भी इस दरोगा की शिकायत की थी।एसपी द्वारा जारी की गई तबादला सूची के अनुसार विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। टी प्वाइंट चौकी प्रभारी दरोगा विपिन तोमर को जोया चौकी प्रभारी बनाया गया है।थाना गजरौला में तैनात दरोगा लोकेश कुमार को टी प्वाइंट चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। जोया चौकी प्रभारी दरोगा अनुज कुमार को थाना अमरोहा नगर भेजा गया है। मंडी धनौरा कस्बा चौकी इंचार्ज दरोगा अमित कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है।पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सुधीर कुमार को मंडी धनौरा कस्बा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी जल्द ही कई थाना प्रभारियों के भी तबादले कर सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button