गोड्डा
धूमधाम से हुआ माता शीतला का वार्षिक पूजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/मेहरमा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखाड़ी गांव स्थित शोभापुर के शीतला माता स्थान में माता शीतला का धूमधाम के साथ वार्षिक पूजन किया गया। जहां पारंपरिक विधि-विधान के साथ माता शीतला को गाय के दूध से निर्मित खीर का प्रसाद के रूप में भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं व महिलाओं द्वारा माता शीतला के गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं इस वार्षिक पूजन के बारे में मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष माता शीतला का वार्षिक पूजन किया जाता है।पूरे ग्रामीणों के सहयोग से मां को खीर प्रसाद का भोग लगाया जाता है। मां शीतला सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती है एवं भक्तों के कष्टों को दूर करती है।वहीं इस मौके पर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।



