डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की छात्राओं से बात कर सुधार के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
डायट की दो बिल्डिंग की मरम्मत कर स्कूल को सौंपने के दिए आदेश …
स्कूलों की जर्जर इमारतों को ध्वस्त करने के दिए आदेश …
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जर्जर स्कूलों का हो रहा है निरीक्षण ….

हापुड़ (यूपी )- यूपी में स्कूलों की जर्जर बिल्डिंग के गिरने की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सभी जर्जर स्कूलों के निरीक्षण और ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं । डीएम अभिषेक पांडेय ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और जर्जर बिल्डिंग को गिराने के आदेश जारी कर दिए । साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रहने वाले बच्चों से पढ़ाई , स्कूल की साफ सफाई सहित अधिकारियों को सुधार के दिशा निर्देश दिए । इसके साथ ही डायट परिसर में बनी दो जर्जर हो रही इमारतों की मरम्मत कर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर को बढ़ाते हुए कक्षा नौ से बारह तक करने के दिए आदेश ।


