अमरोहा

पहाड़ों पर भारी बरसात से अमरोहा में गंगा उफान पर

तिगरी घाट डूबा, प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पहाड़ी इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण अमरोहा में गंगा नदी उफान पर आ गई है। तिगरी गंगा घाट पूरी तरह डूब गया है। घाट पर रखी अस्थाई दुकानें और पुरोहितों की झोपड़ियां भी पानी में समा गई हैं।प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है। बुधवार को बिजनौर बैराज से 2 लाख 26 हजार 599 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। शाम तक गंगा का जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद है। आज गंगा के जलस्तर में 40 सेमी का इजाफा हुआ है। इसके चलते गंगा का गेज आज 200.70 मीटर दर्ज किया गया है।पहाड़ों से लेकर निचले इलाकों में लगातार बारिश के कारण गंगा नदी उफान पर है। मंडी धनौरा और हसनपुर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। खेतों में गंगा का पानी भर गया है। गंगा लगातार कटान कर रही है।हसनपुर तहसील के गंगानगर और धनौरा के बिशावली, शाहजहांपुर, मुकरामपुर व शीशोंवाली गांव के करीब गंगा का पानी पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। किसानों की फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं।यही हालात रहे तो गंगा किनारे बसे गांव के लोगों को पलायन करना पड़ सकता है। उत्तराखंड के धराली में बादल फटने के बाद हालात और भी बिगड़ सकते हैं। हालांकि अभी वहां का पानी यहां तक आने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button