रामपुर शाहबाद

शाहबाद क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कई मकान क्षतिग्रस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। तहसील क्षेत्र के अनवा गांव में बारिश के कारण पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मंगलवार को शाहबाद के अनवा गांव के रहने वाले शेर सिंह, केदार, लोकेश और राजेंद्र के मकान की छत बारिश के कारण गिर गई वही गांव की ही नूरजहां के पशुशाला की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी जैसे ही तहसील प्रशासन को मिली। मौका मुआयना कर सर्वे के लिए लेखपाल रेणु चंद्रा को मौके पर भेजा। तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि सर्वे कराया गया है। गनीमत रही है कि कोई जनहानि व पशुहानि नहीं हुई है। जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए है उनको सरकार द्वारा हरसंभव मदद दिलवाई जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button